
किशोरी सुंदरी श्यामा तूही सरकार मेरी है
Kishori Sundari Shyaama Tuuhi Sarakaar Meri Hai lyrics
किशोरी सुंदरी श्यामा, तूही सरकार मेरी है।
नहीं है और से मतलब फकत इक आस तेरी है॥
किशोरी सुंदरी श्यामा, मुझे विरहा ने घेरी है।
दर्श की जो कृपा कीजो, की काहे को देरी है॥
टहल बक्शो महल निज की, विनय कर जोर मेरी है।
सरस यह माधुरी दासी, तेरे चरणों की चेरी है॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

