
तर्ज – अच्छा सिला दिया तूने
कुछ नहीं करुणानिधान चाहिए,
एक तेरी दया दयावान चाहिए,
दुनिया सताए तो सताने दीजिए,
दिल भी दुखाए तो दुखाने दीजिए.......-2
मेहरबा तू ही मेहरबान चाहिए,
धन की ना धुन कभी मन में समाए,
जिसके नशे में तेरा नाम भूल जाए......-2
ऐश का ना कोई भी सामान चाहिए,
ख़ाक भी रमाएंगे रमानी जो पड़े,
झोपड़ी में जिंदगी बितानी जो पड़े......-2
कोठी बंगला ना मकान चाहिए,
क्या कहे जो तेरा नाम ना जपें,
हो के मगन सुबह शाम ना जपें......-2
ऐसी ना बेमोल को जबान चाहिए,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




