
कृपा का रखना सर पे मेरे हाथ सांवरे
Kripa Ka Rakhana Sar Pe Mere Haath Saanvare lyrics
कृपा का रखना सर पे मेरे हाथ सांवरे
होती रहे यूँ ही ये मुलाकात सांवरे
कृपा का रखना....................
जबसे मिला तेरा दरबार होती नहीं कोई दरकार
जो चहुँ वो मिल जाता ऐसा मिला मुझको दाता
होती रहे तेरी ये करामात सांवरे
याद मुझे वो दिन आते गम की सुबह और रातें
गैरों की क्या बात करूँ मेरे मुझको छल जाते
तेरी दया से अब ना मिले घात सांवरे
परिवार ये मेरा चलता है कृपा से तेरी पलता है
हर ग्यारस खाटू आकर प्यार जो तेरा मिलता है
दिल की करूँ सदा तुझसे बात सांवरे
शुकर करूँ तेरा हर क्षण बाबा रखना अपनी शरण
दास रहे ये रसिक तेरा ऐसा करना श्याम जातां
गौरी करे भजन तेरा दिन रात सांवरे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



