
कृष्ण मुरारी खोलो किवाड़ी भक्त खड़े तेरे द्वार
दर्शन पाने खातिर हमको सब कुछ है स्वीकार
श्याम तू दर्शन देदे हमें चरणों में लेले
कृष्ण मुरारी खोलो किवाड़ी..............
श्याम तेरा दर्शन लागे बड़ा प्यारा
कितनो का तूने जीवन संवारा
हम पर अपनी कृपा कार्डो पाएं तेरा दीदार
जाऊँगा खाली ना आज तेरे दर से
रहमो करम हूँ बाबा तेरे कब से
कैसे करोगे अब तुम बोलो भक्तों को इंकार
रूबी रिधम ने डाला दर पे तेरे डेरा
दर्श दिखाने में ना मोल लागे तेरा
अब ना टाल मटोल करो तुम करलो ये इक़रार
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

