
कोई किसी का नहीं रे भजन करो,
राम भजन करो हरी का भजन करो,
यह बेटा मैंने ऐसे पाले,
पाल पोस के ब्याह कराएं,
मिल गई चतुर बहुरिया, भजन करो,
यह बाहुअल मैंने ऐसी राखी,
जैसे नैनन विच पुतरिया, भजन करो,
ये बेटी मैंने ऐसी पाली,
जैसे सोन चिरैया, भजन करो,
या बिटिया को ब्याह कराओ,
बिटिया को मिल गए सैया, भजन करो,
या बिटिया को मैंने लेने भेजा,
कहती टाइम नहीं है, भजन करो,
यह पोते मैंने ऐसे पाले,
गोद उठाए खूब खिलाए,
कहते मरती नहीं हैं, भजन करो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

