
कोई परिवार ना टूटे बहन का प्यार ना रूठे हिंदी
कोई परिवार ना टूटे,
बहन का प्यार ना रूठे।
स्वर्ग से सुन्दर सपनों से प्यारा,
होता है परिवार,
ज्यु सोने मे सुहागा जैसे,
भाई बहन का प्यार,
तर्ज – स्वर्ग से सुन्दर सपनों से प्यारा।
एक डाली पर दो गुल फूटे,
माली करे रखवाली,
चमन में फैले खुशबू उनकी,
बाग़ की छटा निराली,
मात पिता की छाव में पलता,
कभी झगडते कभी यूँ लडते,
फिर संग मे हो जाते,
कभी रूठते कभी मनाते,
कभी कभी इठलाते,
राखी बांध अपने भैया पर,
बहन लुटाती प्यार,
जिस घर मे वो फलती फूलती,
घर को स्वर्ग बनाती,
एक दिन उस बगीया को छोड़ के,
पंछी ज्यु उड जाती,
ए ‘नवीन’ बहनीया होती,
भाई का आधार,
गायक – अनिल देवड़ा जी।
प्रेषक – मनीष सीरवी।
(रायपुर जिला पाली राजस्थान)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

