
खाटू नगरी को हम दुल्हन सा सजायेंगे
खाटू नगरी को हम,
दुल्हन सा सजायेंगे,
दुल्हा तो बनेगा श्याम,
हम नाचे गायेंगे,
तर्ज – जो राम को लाए है।
कलकत्ता लंदन के,
फूलों से सजायेंगे,
अपने हाथों से श्याम,
तुझे इतर लगायेंगे,
जयपुर के साफे से तुझे,
पगड़ी पहनायेंगे,
मुम्बई के डायमंड से,
तुझे हार पहनायेंगे,
तेरे खाटु में प्रेमी,
सब मस्ती में नाचेंगे,
ले हाथों में निशान,
सब घूमर घालेंगे,
तेरे नजर लगे ना श्याम,
काला टिका लगायेंगे,
तेरी सेवा मिल जाये श्याम,
‘अमित’ गुण गायेगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
