
खाटू में घर बनवाओ सांवरे,
मेरा खाटू में घर बनवाओ सांवरे,
बस इतना सा कहना पुगाओ सांवरे,
तर्ज – पलकों का घर तैयार सांवरे।
कोठी बंगला ना चाहूँ मैं,
चाहूँ छोटा सा घर,
शाम सवेरे दर्शन को मैं,
आऊ तेरे दर पर,
दर्शन जी भर करूँ,
तुम कराओ सांवरे,
घर की हर एक इन्ट पे बाबा,
नाम लिखा हो तेरा,
खिड़की से जब बाहर देखूं,
सामने मंदिर तेरा,
फिर नैनो से नैना,
मिलाओ सांवरे,
घर में चाहूँ दो ही कमरे,
एक तेरा एक मेरा,
‘अंजू शर्मा’ भजन सुनाऊं,
सपना है ये मेरा,
‘काली शर्मा’ को अब तो,
बुलालो सांवरे,
स्वर – अंजू शर्मा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


