
खुल गये पट अमरनाथ के दर्शन को भगतो चलो,
बाबा बर्फानी के दर से झोली सब भरने चलो,
मन में रख विश्वाश तू अपने बाबा पार लगाएंगे,
हर हर बम तू जप्त चल ये बांह पकड़ ले जायेगे,
बस बाबा का ध्यान करके हर हर बम गाते चलो,
हुई किरपा भोले की हम पर अपने दर पे भुलाया है,
ये तीनो लोक के स्वामी शिव को कोई समज न पाया है,
बहती गंगा की धरा में पाप तुम धोते चलो.
अमर नाथ में अमर कथा शिव गोरा जी को सुनाये थे,
सो गई गोरा मैया दो कबूतर ही सुन पाए थे,
अमर कबुरत के जोड़े के दर्शन तुम करने चलो,
भूखे को भोजन मिले यहाँ प्यासे को जल मिलता है,
एसा है बर्फानी बाबा सब का ध्यान रखता है,
प्रेम संग अपने गिरी को दर्शन को लेते चलो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
