
गणपति गणेशा मेरी बिगड़ी बना दे,
आया तेरे द्वारे देवा दर्शन दिखा दे....2।।
1) माता मईया पार्वती पिता महादेव तेरे,
पिता महादेव तेरे,पिता महादेव तेरे,
चरणों में इनके मेरी अर्ज़ी लगा दे.....2
गणपति गणेशा.....2।।
2) हर शुभ काम में जी गणेश देवा मेरे,
करते हैं पूजा तेरी, करते हैं पूजा तेरी,
मुझसे भी देवा शुभ कर्म करा दे.....2
3)कहते हैं लोग देवा तू है विघ्नहर्ता जी,
तू है विघ्नहर्ता जी, तू है विघ्नहर्ता,
मेरे भी तो देवा सारे कष्ट मिटा दे......2
4) भक्त हम सारे देवा शरण तिहारे देवा,
शरण तिहारे देवा, शरण तिहारे देवा,
नईया हमारी भवपार लगा दे.....2
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
