
गणपति बप्पा की जय बोलो ।
जय बोलो, जय बोलो,
सिद्ध विनायक संकट हारी,
विघ्नेश्वर शुभ मंगलकारी ।
सबके प्रिय सबके हितकारी,
द्वार दया का खोलो,
पारवती के राज दुलारे,
शिवजी की आंखों के तारे ।
गणपति बप्पा प्यारे प्यारे,
शंकर पूत भवानी जाये,
गणपति तुम सबके मन भाये ।
तुमने सबके कष्ट मिटाये,
जय बोलो जयबोलो ।
जो भी द्वार तुम्हारे आता,
खाली हाथ कभी ना जाता ।
तू है सबका भाग्य विधाता,
प्रो: गायक: दिवेश साहू रायपुर
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
