
श्री गणेश जी का नाम स्मरण कर ले,
ये है तारणहार भवसागर से,
करेंगे बेडा पार......
हे गणराया सबका करेंगे बेडा पार,
श्री प्रथमेश सबका करेंगे बेडा पार....
आसन पर अपने दिल के इनको बिठाये,
ध्यान लगाये नित सिद्धिविनायक देवा,
ये है विघ्नहारी करेंगे बेडा पार,
दीनन गोचर सबका करेंगे बेडा पार....
निसदिन गणेश जी के कीर्तन गाये,
धूनी रमाये इनकी देव गजानन सबका,
सबका मोदकधारी करेंगे बेडा पार,
ये है दयालु देवा बड़े ही कृपालु देवा,
भर देते झोली पल में पार्वतीनंदन सबका,
सुमुख देव निराले करेंगे बेडा पार,
रिद्धि सिद्धि के स्वामी देवा अंतर्यामी,
इनसे छुपी ना कोई बात कपीली सबका,
देवा धूमकेतु करेंगे बेडा पार,
श्री लम्बोदर सबका करेंगे बेडा पार.....
देवों के भी देव है गजमुखधारी
कार्तिक स्वामी के भाई सुत भोलेनाथ के
गज कर्णक सबका करेंगे बेडा पार
सिंदूरी लेप सोहे इनके बदन पे,
भक्तों के गणनाथ भाग्य जगाये सबका,
प्रभु भालचंद्र करेंगे बेडा पार,
श्री गणेश जी का नाम स्मरण स्मरण कर ले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




