
हनुमान बड़े वीर हैं ओ लक्ष्मण भैया
हनुमान बड़े वीर हैं ओ लक्ष्मण भैया,
ओ लक्ष्मण भैया ओ मेरे भैया,
समुंदर को पार तुमने कैसे किया था,
समझ के तलईयां, ओ लक्ष्मण भैया,
सीता को पहचान तुमने कैसे कराई,
डाल के मुदरिया, ओ लक्ष्मण भैया,
रावण की लंका तुमने कैसे जलाई,
समझ के झोपड़िया, ओ लक्ष्मण भैया,
विभीषण की कुटिया तुमने कैसे बचाई,
वहां देखी तुलसा मैया, ओ लक्ष्मण भैया,
लक्ष्मण के प्राण तुमने कैसे बचाए,
ले आए हमें बूटिया, ओ लक्ष्मण भैया,
द्रोणागिरी पर्वत तुमने कैसे उठाया,
समझ के नारियल, ओ लक्ष्मण भैया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

