
गाओ गाओ री बधाई उमंग भर के
गाओ गाओ री बधाई,
उमंग भर के,
उमंग भर के हरस भर के,
नेमा भी लाई ये तो,
प्रेमा भी लाई,
लाई लाई भक्ति के भंडार भर के
रसिक गुरु ने,
हमे अपनाई,
करा है निहार,
परिकर में बर के,
दया दृष्टी के,
है हम भूखे,
है हम दास,
तुम्हारे दर के,
भूल मत जाना जी,
बिसर मत जाना,
इतनी तो दया,
अपार करके,
राधा चरण कमल,
में बसाना,
इतना तो करना,
कृपा करके,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

