
शिव शम्भू के राज दुलारे गणपति की जय,
सब देवों से देव न्यारे गणपति की जय।
आज हमारे घर में आये गणपति भगवान ,
सुख सम्पदा वैभव का हम मांगेंगे वरदान,
अपनी करुणा से भक्तों का कर देंगे कल्याण ,
गौरी माँ के आँख के तारे गणपति की जय,
विघ्न विनाशक प्रभु गणनायक दाता मंगलकारी,
दुःख संताप को हरने आ गए करके मूष सवारी,
मनोकामना करेंगे पूरी पल में दयानिधान,
श्रद्धा लगन के पुष्प चढ़ाकर,
करेंगे मन से हम पूजा,
त्रिजगत में पूज्यनीय कोई इनके समान नहीं है दूजा,
परमपिता परमेश्वर ये हैं हम इनकी संतान,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

