
चरणों में गुरुवर के प्रणाम करता हूँ
चरणों में गुरुवर के,
प्रणाम करता हूँ,
स्वीकार कीजिए,
दास की वंदना,
तर्ज – ये रेशमी जुल्फें।
गुरुजी आप दयालु है,
दयावान है,
करते रहते सदा,
हम पे अहसान है,
भूल क्षमा कर देते है,
और अपनी शरण में लेते है,
हम तो भटक रहे थे,
अंधकार में,
कोई मंज़िल नही थी,
संसार में,
प्रेम का दीपक जला दिया,
हमे धर्म का मार्ग दिखा दिया,
अब तो मन में हमारे,
यही है लगन,
कर दे किरपा तो हो जाए,
श्याम मिलन
भक्ति का वर दे देना,
थोड़ी सी सिफारिश कर देना,
झुककर चरणों में,
‘बिन्नू’ ये विनती करे,
गुरूजी हाथ दया का,
सिर पे धरे,
जीवन सफल हो जाएगा,
सौदा मेरा पट जाएगा,
स्वर – मुकेश कुमार जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
