
चरणों में है वंदना सुन लो हे हनुमान
Charanon Mein Hai Vandana Sun Lo He Hanumaan lyrics
चरणों में है वंदना सुन लो हे हनुमान,
इतनी सेवा देना हम करते रहे गुणगान,
मांगे तुमसे किरपा तुम्हारी रखना हम को शरण तिहारी,
भटक न जाये जीवन पथ से रखना पकड़े बांह हमारी
तू रखना हमारा बाबा कदम कदम पर ध्यान,
बीते सेवा में तुम्हारी जीवन ऐसा बन जाये,
हर घडी सिमरन तेरा होठो पे मेरे आ जाये,
भूले न तुम को बाबा देना हम को वरदान,
मंगल मूर्ति राम दुलारे तुम से अर्ज हमारी है,
डोर सौंप दी हमने तुझको आगे मर्जी तुम्हारी है,
तुलसी जब तक जीवन है हम करते रहे गुणगान,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
