
चला भी आ आजा सांवरा,
खाटू वाले आजा तेरा लाल बुलाए,
लीले चढ़के आजा मेरा मन घबराए।।
तर्ज – जाने वाले आजा तेरी।
छाया अँधियारा मिले ना किनारा,
मजधार नैया मेरी दे दे सहारा,
पार लगा दे अब करके इशारा,
मुश्किल घडी में मैंने तुझको पुकारा,
तुझको पुकारा,
प्रियतम तू मेरा प्रीत जगा दे,
कबसे तरसती बाहें दिल से लगाले,
बैरी जमाना झूठा फ़साना,
तू तो सांवरिया ना यूँ मुझको सजा दे,
मुझको सजा दे,
दिल घबराए मन मेरा तरसे,
दर्शन को तेरी मेरी अँखियाँ ये बरसे,
क्यों नहीं आए क्यों आजमाए,
बनके कठोर हमें क्यों यूँ सताए,
क्यों यूँ सताए,
जल बिन मछली पौधे बिना कली,
रह पाए कैसे बोलो वो एक पल भी,
तुझ बिन ‘निर्मल’ कैसे हो निर्बल,
साथ साथ मेरे बाबा बस एक बार चल,
बस एक बार चल,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
