
चलेंगे सांवरे से मिलने
दिल ने ये कहा है दिल से चलेंगे साँवरे से मिलने,
किया है याद बाबा ने जाना है हमें खाटू,
मिलेंगे श्याम से चलके नहीं है दिल पे काबू,
फ़ुर्सत भी है मौका भी खाटू कल ही जाऊँगा,
जय जय श्री श्याम……….
दिल के अंदर है लगता, पल पल है,
मुझको एहसास है साथ रहता है,
ऐसा लगता है वो मेरे साथ है,
इधर या मैं उधर मैं देखु,
साँवरा है जिधर देखूं,
चाहे मैं जहाँ जाऊं,
बाबा को वहां पाऊं,
फ़ुर्सत भी है मौका भी,
खाटू कल ही जाऊँगा,
मेरी आँखों में मेरी यादों में,
है बसा साँवरा उसके दर्शन को,
मेरा तन मन ये हो गया बाँवरा,
बाबा से लगन ऐसी लगी है अब ना टूटेगी,
बँधी जो डोर बाबा से नहीं वो डोर टूटेगी,
चाहे मैं जहाँ जाऊं बाबा को वहां पाऊं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


