
छोड़ दोगी मुझे मेरी प्यारी मैया,
मेरी नैया भवंर में फंस जाएगी,
अपने चरणों का दे दो सहारा मुझे,
मेरी नैया किनारे पे लग जाएगी,
मेरी प्यारी मैया ये अर्ज़ी है मेरी,
अपने दर का भिखारी बना लिजिए
एक नज़र मेरी मात जो मुझपे करो,
मौत भी सामने आके टल जाएगी,
मैं पतितों से पतित अवगुणों से भरा,
आपका ही है केवल मुझे आसरा,
नाम का ज़ाम भर के पिला दीजिए,
जिंदगी इस अधम की संवर जाएगी
लाख अवगुण किए फिर जो आया शरण,
उसकी बिगड़ी संवारी मैया आपने,
दूर चरणों से मुझको को ना दाती करो,
एक इशारे से नैया संभल जाएगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



