
जग के पालनहार बोलो जय जय जय जगन्नाथ
जगन्नाथ स्वामी हैं अंतर्यामी हैं
जग के पालन हार
बोलो जय जय जय जगन्नाथ
नीलांचल पर्वत पर तेरा सुंदर सा दरबार
जो भी देखे तेरी छवि को हो जाए बलिहार
डरपे बुलाता हे संकट मिटाता है सबके बारंबार
रूप निराला सबसे प्यारा चका नैन हैं प्यारे
एक बार जो दर्शन करले मिट जायें दुख सारे
हम भी पुकारे ओर तुम भी पुकारो सब नाम को बारंबार
रथ की शोभा कितनी न्यारी देखे दुनिया सारी
तेरे संग बलभद्र बिराजे और सुभद्रा प्यारी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

