
जगदम्बे के दरबार भक्तजन नाचेंगे मस्ती में...
नवरात्रों का त्योहार भक्तजन नाचेंगे मस्ती में...
नाचेंगे मस्ती भक्तजन नाचेंगे मस्ती...
मेरी मैया के दरबार भक्तजन नाचेंगे मस्ती में...
1 ) जगराते की तैयारी है मैया के...
गुण गाते सब नर नारी है मैया के...
आई है नई बाहार भक्तजन नाचेंगे मस्ती
करके मां का दीदार भगत जन नाचेंगे मस्ती में
2 ) बजते हैं ढोल नगारे भी मैया के...
सेवक आते हैं द्वारे भी मैया के...
करे सबको माँ स्वीकार भक्तजन नाचेंगे मस्ती में
3 ) पहाड़ों से मैया आई है जागे में....
मगन ने धूम मचाई है जागे में...
यह भर देती भंडार भगत जन नाचेंगे मस्ती में
4 ) जगजननी शेरावाली है मैया जी...
शारदा लक्ष्मी महाकाली है मैया जी...
यो भूलन त्यागी बलिहार भगत जन नाचेंगे मस्ती
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
