
जन्मे श्री कृष्णा
मात यशोदा देखो, कैसी हरषाई,
नन्द के घर ललना की बजती बधाई ।
बाजे रे नौबत घर में देखो जी, देखो गूँज रही तान,
सारे खुशियां मनाते देखो, नाचते गाते,
जन्में हैं नन्द घर श्याम।
मात यशोदा देखो, कैसी हरषाई रे,
नन्द जी के ललना की बजती बधाई रे.....-2
नाचे रे सब नर नारी,
गोकुल है लागे सुख को रे धाम,
सबके मुख पे छै लाली मतवाली,
बड़ी प्यारी लागे देखो मुस्कान.....
जय जय राधे,
जय जय राधे बोल।
हिल मिल सखियाँ यशोदा घर आई है,
माँग रही मैया से वो, लाल की बधाई हैं.....-2
देखो नन्द देते रे बधाई,
करे हीरे मोतियों का दान,
सबका मोह लेते मन,
कैसा बरसा आनंद,
देखे ललना मुस्कान,
ब्रह्मा बजाते शंख, विष्णु भी नाँचते,
शंकर बजा के डमरुँ, श्याम को दुलारते.....-2
जन्मे हैं विष्णु अवतार,
तारेंगे ये तो सारा ही जहान,
देव सारे यश गाते फूल मिलके,
बरसाते गाते सारे मंगल गान
सारे खुशियां मनाते देखो,
नाचते गाते,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



