
जब तक रहे तन में प्राण सांवरे,
बस करता रहु तेरा गुण गान सांवरे,
जब आँखे खुलू मैं तुझको साथ खड़ा ही पाउ,
जब आंखे बोजिल हो तेरी गोदी में सो जाओ,
मेरे जीवन का येही अरमान सांवरे,
तू मेरा परिवार संभाले मैं तुझे भजन सुनाऊ,
दुनिया दारी छोड़ के बाबा झूम झूम कर गाउ,
तेरे भजन बने मेरी पहचान सांवरे,
तेरी राह पकडू बाबा भूलू रस्ते सारे,
रोम रोम मेरा सांवरियां तेरा नाम पुकारे,
भक्त सुनील पे करना एहसान सांवरे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

