
जब से किया है तेरा दीदार
तर्ज - जिसका मुझे था इंतज़ार.
जब से किया है, तेरा दीदार,
ओ मेरे खाटु, के सरकार,
मै तेरा हो गया, हो गया,
दर पे तेरे मेरा दिल खो गया
जब से तुमको अपना माना,
दर का जब से बना दीवाना,
कहते थे जो मुझको पागल,
लगने लगा हुं उनको सयाना,
ओओओओ
किरपा की ऐसी नजर मुझपे कर दे,
तेरा ही बन के रहुं ऐसा मुझे वर दे,
मै तेरा हो गया....
हर मुश्किल मे तुझको पुकारा,
तु ही है हारे का सहारा,
दुनिया मे अब किसको ढुंढु,
कण-कण मे है वास तुम्हारा,
खाटुवाले के दर जो हार कर के आया है,
संकट मे साथ केवल श्याम ने निभाया है,
तेरा मेरा प्रेम पुराना,
तेरे दर पे क्या शरमाना,
अपने दिल की बात बताऊं,
दर पे देते रहना ठिकाना,
'बिट्टु' ने झोली तेरे दर पे फैलायी है,
इज्जत और दौलत भी तुझसे ही पायी है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



