
जबसे मिली तू मावड़ी,
किस्मत बदल गई,
भटका फिरा अंधेरो में,
राहें माँ मिल गई,
कैसे बताऊँ माँ तुझे,
क्या क्या नहीं किया,
अहसान ये तेरा माँ,
करता हूँ शुक्रिया,
सर पे फिराए हाथ जो,
बाहें वो मिल गई,
दर दर की खाई ठोकरे,
बे-मोल हो गया,
तेरी शरण में आ के माँ,
अनमोल हो गया,
मेरी ज़िंदगी की नाव माँ,
अब तो सम्भल गई,
चरणों की धूल देके माँ,
अपना बना लिया,
हमने भी दिल में तेरा माँ,
मंदिर सजा लिया,
उजड़ा चमन था ‘श्याम’ का,
कली फिर से खिल गई,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



