
जबसे शरण में आया मेरा काम हो गया
Jabase Sharan Mein Aaya Mera Kaam Ho Gaya lyrics
By myself Shyam
जबसे शरण में आया मेरा काम हो गया,
तेरे प्रेमी जनों में मेरा नाम हो गया,
मिट गई सब तकलीफे अब आराम हो गया,
तर्ज – छुप गए सारे नज़ारे।
तुमने बुलाया तो मैं चला आया,
मैं खुद से नहीं श्याम आया,
जाना प्रेमी के संग तो एक बहाना था,
मुझपे किरपा तुम्हे तो बरसाना था,
खाटु आना जाना मेरा आम हो गया,
प्रेम जताया ये प्रेम सिखाया,
तो प्रेम निभाना पड़ेगा,
अब तो मुझसे थोड़ी प्यारी बाते कर ले,
चाहे छोटी बड़ी हो मुलाकाते कर ले,
पहले मैं गुल था अब गुलफाम हो गया,
अपना बना के भुला नहीं देना,
मैं तेरा हूँ तेरा रहूँगा,
अपने ‘निर्मल’ को बाबा,
अपने पास रखना,
राह भटके कभी तो ध्यान ख़ास रखना,
मेरे मन मंदिर में तेरा धाम हो गया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


