
जय जय जय बजरंगबली
आप के होते भक्तों की
हर मुश्किल है टली टली,,,
राम, सिया राम, सिया राम, सिया राम
^राम भक्त कहलाते हो,
पवन में उड़ कर आते हो
आप के आगे भक्तों की
खिल जाए हर कली कली,,,
^साँस साँस में तेरा नाम,
हर पल सिमरू जय श्री राम
जय हनुमान जी कहता हूँ
जाकर मैं हर गली गली,,,
^तेरे नाम से सुबह चले,
तेरे नाम से शाम ढले
लक्की चंडीगढ़ वाले की
कर दी तुमने भली भली,,,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



