
जय महावीर स्वामी,
प्रभु जय महावीर स्वामी,
वीर प्रभु कहलाये तुम जग में नामी,
जन्म लिया प्रभु तुमने,
सब जग हर्षाया,
प्रभु सब जग हर्षाया,
कुण्डलपुर नगरी का,
यश सबने गाया,
हो त्रिशला माँ के,
तुम आँखों के तारे,
प्रभु आँखों के तारे,
हो सिद्धारथ जी के,
तुम लालन प्यारे,
वर्धमान प्रभु तुम्हरा,
नाम अति प्यारा,
प्रभु नाम अति प्यारा,
वीर हुए फैलाया,
सब जग उजियारा,
छोड़ दिया सुख वैभव,
जग के हित कारण,
प्रभु जग के हित कारण,
प्रभुजी वेष दिगंबर,
तुमने किया धारण,
राग द्वेष को जीता,
लोभ मोह हारा,
प्रभु लोभ मोह हारा,
घोर तपस्या कीन्ही,
काम क्रोध मारा,
तुम ज्ञानी विज्ञानी,
तुम सबके ज्ञाता,
प्रभु तुम सबके ज्ञाता,
जग में रहकर तोड़ा,
जग से ही नाता,
भूत प्रेत प्रभु तुमसे,
हरदम भय खाते,
प्रभु हरदम भय खाते,
नाम तुम्हारे से प्रभु,
सब दुख मिट जाते,
प्रभु हम आरत जन की,
तुम सब पीर हरो,
प्रभु तुम सब पीर हरो,
बीच भंवर में डोले,
नैया पार करो,
वीर प्रभु की आरती,
जो मन से गावे,
प्रभु जो मन से गावे,
दुख दरिद्र भय खोकर,
सुख सम्पति पावे,
स्वर / रचनाकार – मनोज कुमार खरे।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



