
जय माता काली,
मईया जय माता काली,
तेरी माया पार नहीं पाया,
मात खुडाले वाली।।
ऊंचों देवल उजलों भवानी,
धजा फरूके भारी,
सिंह सवारी हांथ कटारी,
मुरत लागे प्यारी,
ओम जय माता काली।।
धुप दीप सु होवे आरती,
साज ने सवेरी,
झालर शंख टकोरा बाजें,
नोपत बाजें गेरी,
तुम्ही देवी तुही भवानी,
तुही माता काली,
था देख्यो दानव भागें,
असुरन मारन वाली,
जगत जननी भय दुःख हरणी,
आप भवानी काली,
सुर नर मुनि तेरा गुण गावे,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
अम्बे मां जगदम्बा काली,
भक्तो के प्रतिपाली,
मगाराम प्रजापत आरती गावे,
करो करपा कृपाली,
गायक – मगाराम प्रजापत सनावड़ा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


