
जहां भी देखूं कान्हा , बस तुम ही नजर आओ
Jahaan Bhi Dekhuun Kaanha Bas Tum Hi Najar Aao lyrics
जहां भी देखूं कान्हा , बस तुम ही नजर आओ ,
एक ऐसी भक्ति, मन में मेरे तुम जगाओ,
मेरे श्याम मेरे कान्हा , तुम मेरे बन जाओ ,
जब भी पुकारू तुमको, तुम दौड़े चले आओ,
एक बार आके मोहन , मुझको गले लगाओ,
नरसिंह को तुम मिले हो, सुदामा को तुम मिले हो,
दोनों ने की थी भक्ति, दोनों को तुम मिले हो,
एक ऐसी भक्ति मोहन , मन में मेरे जगाओ,
भक्ति करू तो ऐसी, मैं मीरा जी के जैसी,
प्रीत करू तो ऐसी , मैं राधा जी के जैसी,
राधा सी प्रीत मोहन , मुझसे भी तुम लगाओ,
जहां भी देखूं कान्हा , बस तुम नजर आओ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

