
जिनके सिर पर श्याम प्यारे की दया का हाथ है
जिनके सिर पर श्याम प्यारे,
की दया का हाथ है,
हर घड़ी हर पल कन्हैया,
रहता उनके साथ है,
बोलो श्याम श्याम श्याम,
तर्ज – जिनका दिल मोहन की चोखट।
देख ले दर्शक तुम्हे तो,
अपनी पलके खोल के,
श्याम के प्यारे मिलेंगे,
मस्तियों में झूमते,
हर तरफ खुशियां है इनकी,
फूलों की बरसात है,
कौन इतना दयालु,
देव मेरे श्याम सा,
हो इनायत जिनपे इनकी,
डर उसे किस बात का,
रात चाहे हो घनेरी,
इनकी तो प्रभात है,
प्रेम का रसिया कन्हैया,
प्रेम करके देख ले,
डूब जा तू श्याम रस में,
द्वार दिल के खोल ले,
प्रेमियों को ढूंढते है,
प्रेम की पहचान है,
प्रेमियों को श्याम प्यारे,
पे बड़ा ही नाज़ है,
कौन है किसका दीवाना,
ये पहेली राज है,
‘नंदू’ ऐसे देवता से,
हो मिलन बडी बात है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



