
जिन्दगी से हर मुसीबत श्याम टालेगा
जिन्दगी से हर मुसीबत श्याम टालेगा ।आज तक जिसने संभाला, वो ही संभालेगा ।।
तर्ज – मेरा जीवन कोरा कागज़ कोरा ही रह गया।
हर घड़ी हर पल जो तेरा, ध्यान रखता है- २ ।जग के आगे हर दफा, सम्मान रखता है- २ ।कैसे तूंने सोचा वो, तुझको भुला देगा ।।
जिन्दगी ...
१ ।।
जो भी दे लेले ख़ुशी से, तर्क ना करना- २ ।कण मिले या मण मिले तू, फ़र्क़ ना करना-२ ।जितनी झोली में जरूरत, उतना डालेगा ।।
२ ।।
की प्रभु ने हर मुसीबत, चुटकियों में हल-२ ।श्याम के आगे ना चलता, मुश्किलों का बल-२ ।तेरी कमजोरी को ये, ताकत बना देगा ।।
३ ।।
डूब जाए नाँव तेरी, है नहीं मुमकिन- २ ।कह दे ‘माधव’ कुछ नहीं, तूं सांवरे के बिन-२ ।बीच मझधारों को ये, साहिल बना देगा ।।
४ ।।
लिरिक्स – अभिषेक शर्मा (माधव) जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


