
जो राधा तुम कार्तिक नहाओ
कार्तिक कठिन बहार कार्तिक नहाओ जी.....
जो राधा तुम कार्तिक नहाओ,
अपनी माता से आज्ञा लियो,
अपने पिता से आज्ञा लियो,
कार्तिक नहाओ जी....
अपनी सासु से आज्ञा ले लो,
अपने सुसरा से आज्ञा ले लो,
अपने पति से आज्ञा ले लो,
8 माह नो कार्तिक नहाओ राधा,
10 बैसाख अलोनो खाओ राधा,
कार्तिक कठिन बहार,
मुलि चवेना राधा चावने जो छोड़ दो,
सूत्रों के पलका राधा सोमने जो छोड़ दो,
धरती से हेत लगाओ,
30 दिना के राधा तीस लड्डू,
तीस बताशे देयो,
दूध दही से पथवारी सीचो राधा,
तुलसी में दीप जलाओ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




