
झुला झुलो री राधा रानी
श्याम आया रे घनश्याम आया रे…
झुला झुलो री राधा रानी
झुलाने तेरा श्याम आया रे ।
श्याम आया श्याम आया श्याम आया रे ॥
सावन की बरसे है रिमझिम बदरिया,
रिमझिम बदरिया रिमझिम बदरिया ।
तेरी चुनरिया भिगोने ओ
राधे तेरा श्याम आया रे ॥
रेशम की डोरी है चांदी का झुला,
चांदी का झुला, चांदी का झुला ।
झूले पे तुझको बैठाने
ओ राधे तेरा श्याम आया रे ॥
कान्हा के हाथों में साजे मुरलिया,
साजे मुरलिया, साजे मुरलिया ।
मुरली की तान सुनाने
हर्ष बुलाये तेरा प्रियतम ओ सजनी,
प्रियतम ओ सजनी, प्रियतम ओ सजनी ।
मधुबन में रास रचाने
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




