
डमरुवाले बाबा तुमको आना होगा,
डम डम डमरू वजाना होगा,
बेलपत्र दूध बाबा आपको चड़ाए गे,
केसरियां चंदन तिलक माथे पे लगाये गे,
भक्तो को दर्श दिखाना होगा,
आप तो निराले बाबा रूप भी निराला,
हाथ में तिर्शुल गल सरपो की माला,
नंदी पे चडके आना होगा,
कल्याण कारी भोले नाथ तुम हमारे,
दुःख हो या सुख हम सबके सहारे,
नैया को पार लगाना होगा,
देवो के देव महादेव आज आये,
विष को पिया है नीलकंठ भी कहाए,
भक्ति से शिव को मनाना होगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



