
तुमको कब से रहा निहार मेरी सुन ले श्याम पुकार
तुमको कब से रहा निहार,
मेरी सुन ले श्याम पुकार।।
तर्ज – तेरे पूजन को भगवान।
जो भी आता दर पे हारा,
सबको तेरा मिले सहारा,
आया मैं भी हाथ पसार,
कब मांगें रे महल अटारी,
तेरे द्वारे खड़ा भिखारी,
मैंने चाहा तेरा प्यार,
लागे छोटा खुद का साया,
अब तो खुद से खुद घबराया,
कर के पल भर सोच विचार,
तुमने सबके काज संवारे,
जो हैं तेरे श्याम दुलारे,
करता कब “जालान” ये रार,
गायक – उमाशंकर गर्ग।
भजन रचयिता – पवन जालान।
9416059499 भिवानी (हरियाणा)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

