
तू ही तू तू ही तू बम बम भोले तू ही तू,
धरती और आकाश में भोले तीनो लोक में तू ही तू,
तन में भस्म रमाये भोला जटा में गंगा बहती है,
कान में कुण्डल हाथ में डमरू संग गोरा माँ रहती है,
देवी देवते नाम तेरे की महिमा गाते तू ही तू,
रावण को लंका दे ढाली आप वसे वीराने में,
तीन लोक बस तीनो वसाये आप वसे स्मशाने में,
नील कंठ नेत्र है तेरा अमरनाथ बर्फानी तू,
नाम तेरे की महिमा भोले ऋषि मुनि सब गाते है,
चहल दीवाना लिख कर भोले तेरे भजन सुनाते है,
जोश पे किरपा हो जाये तेरी रोम रोम में भोले तू,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
