
तूफान में घिर गया हूँ,
छाए है मेघ काले,
मजधार में फसा हूँ,
ओ श्याम खाटू वाले,
तर्ज – मैं हूँ शरण में तेरी।
लिए पतवार हाथों में,
घनी काली सी रातों में,
बड़ा खोया सा है बाबा,
भगत तेरी ही यादों में,
अब देर ना लगाओ,
आ जाओ मुरली वाले रे,
इशारा गर जो हो जाए,
ये बेड़ा पार हो जाए,
दयालु की नजर मुझ पे,
जरा इक बार हो जाए,
जीवन किया है मैंने,
अब तो तेरे हवाले रे,
सुना उजड़े चमन तू ही,
सदा आबाद करता है,
तेरा ये ‘हर्ष’ रो रो कर,
तेरी फरियाद करता है,
इंकार ना सुनूंगा,
इकरार करने वाले रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

