
तू साँची है भवानी माँ,तेरा दरबार साँचा है ,
टिका जिसपे जगत सारा , तेरा माँ प्यार साँचा है
तेरे मंदिर में जो आते , कभी खाली नही जाते
मुरादे मन की वो पाते,तेरा उपकार साँचा है
तेरी में राह निहारु माँ , सभी कुछ तुझपे वारु माँ
ये जीवन में सवारु माँ तेरा उजियार साँचा है
अटल विश्वास नैनो में , दरर्श की प्यास नैनो में
है यही आस नैनो में माँ तेरा आधार साँचा है
भाग्य सोया जगादो माँ , भजन में भी लगा दो माँ
कष्ट भूलन भगादो माँ तेरा प्रचार साँचा है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




