
तेरा हर पल दिन और रात ओ बाबा शुक्र करूँ
तेरा हर पल दिन और रात,
ओ बाबा शुक्र करूँ,
मेरी बनी रही जी बात,
मेरे बदल गए हालात,
मेरी बन गई बिगड़ी बात,
मेरी सुन ली तू अरदास,
हो भक्तों के सरताज,
कट गई अँधेरी रात,
हुई अमृत की बरसात,
प्यारा दिया परिवार,
मेरा जीत लिया विश्वास,
मेरे अंग संग बस हो आप,
जन्मों की बुझ गई प्यास,
तेरे नाम हुई हर सांस,
तूने हर पल दिया मेरा साथ,
खाली ना गई दरख्वास्त,
सरकारों के सरकार,
कीर्तन करवाया आज,
बाबा घर आए आज,
जागे सोये हुए भाग,
जो खाये तेरा प्रसाद,
कहे तेरा शुक्र करूँ,
तेरा प्यारा लगे दरबार,
तूने इतने किये उपकार,
तूने दर पे बुलाया आज,
तेरा दर आया मुझे रास,
रोते को हंसाया आज,
दिए प्यारे से लम्हात,
मिली सुखों की सौगात,
मेरी रख ली तूने बात,
मुझे आपसे कहना है आज,
अब बस में नहीं जज़्बात,
मेरी अँखियाँ नम हैं आज,
आई सुखों वाली रात,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

