
खाटू में बैठा श्याम लगे जान से प्यारा है
हारे का सहारा है,
मेरी आँखों का तारा है,
खाटू में बैठा श्याम,
लगे जान से प्यारा है,
तर्ज – एक प्यार का नगमा।
दुःख अपने सुनाऊं मैं,
वो सुनता है सबकी,
लखदाता श्याम प्रभु,
मुझे कहने दो मन की,
दिलदार हमारा है,
भक्तों का दुलारा है,
मेरे दुःख के दिनों में श्याम,
मुझे दर पे बुलाते हो,
कहने की जरुरत क्या,
भव पार लगाते हो,
वो देख समझ लेता,
आँखों में जो धारा है,
मैंने जब भी पुकारा है,
तूने दिया सहारा है,
जीने का मतलब तो,
प्रभु श्याम हमारा है,
अब ‘चहल’ दीवाने को,
बस तेरा सहारा है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


