
तेरी किरपा के चर्चे सुने मैंने श्याम
Teri Kirapa Ke Charche Sune Mainne Shyaam lyrics
तेरी किरपा के चर्चे सुने मैंने श्याम,
आया मैं तेरे धाम,
देखो देखो दयालु,
देखो देखो दयालु मेरी ओर भी,
मेरी ओर भी,
तर्ज – जिसके सपने हमें रोज।
मैं तो कबसे खड़ा तेरे दर पे प्रभु,
खाली दामन मेरा आज भर दे प्रभु,
तुम तो हारे के साथी कुहाते हो श्याम,
तेरा दुनिया में नाम,
दर्द इतने मिले बोलो कैसे सहुँ,
तू ही कह दे भला जाके किससे कहूं,
तुम तो भक्तो के मन की सुनते हो श्याम,
आँखे पढ़ते हो श्याम,
नाम की लाज रखले तू सांवरे,
एक दुखिया के दुखड़े हर सांवरे,
‘हर्ष’ दिनों के दुखड़े हरते हो श्याम,
झोली भरते हो श्याम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

