
तेरी जटा बड़ी प्यारी
तेरी, जटा, बड़ी प्यारी, ओ भोले, भंडारी
भोले, भंडारी* ओ, भोले भंडारी
जटा में, गंगा न्यारी, ओ भोले, भंडारी
तेरी, जटा में, गंगा बह रही
गंगा, बह रही, गंगा बह रही
नहावे, दुनियाँ सारी, ओ भोले, भंडारी,
तेरे, गले में, सर्पों की माला
सर्पों, की माला, सर्पों की माला
डर जाए, दुनियाँ सारी, ओ भोले, भंडारी,
तेरे, हाथों में, डमरू बाजे
डमरू, बाजे डम डम, डमरू बाजे
नाचे, दुनियाँ सारी, ओ भोले, भंडारी,
तेरी, गोदी में, गणपति लाला
गणपति, लाला, गणपति लाला
पूजे, दुनियाँ सारी, ओ भोले, भंडारी,
तेरे, बग़ल में, गौरां विराजे
गौरां, विराजे, गौरां विराजे
जोड़ी, लगे बड़ी प्यारी, ओ भोले, भंडारी,
नील, कण्ठ पर, धाम तुम्हारा
धाम, तुम्हारा भोले, धाम तुम्हारा
चढ़ गई, दुनियाँ सारी, ओ भोले, भंडारी,
नील, कण्ठ पर, मैं भी आया
मैं, भी आया, मैं भी आया
संग में, मंडली सारी, ओ भोले भंडारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




