
तेरी प्रीत मेरे दिल में लगी है
तेरी प्रीत मेरे दिल में लगी हैह्रदय के पटल पर ज्यूं, ज्योति जगी है ।। टेरा ।।
तर्ज – बहुत प्यार करते हैं ।
तेरी कृपा का, कन्हैया असर हैतेरी ये गाथा, जग में अमर हैमाया तुम्हारी तो, सबको ठगी है ।। तेरी प्रीत...
.।। १ ।।
लगन जब लगाता है, दिल में तू तेरी,उठती है दिल में यादें घणेरी,मिले कब, कहां पे कैसे, पूछने लगी है ।।
तेरी प्रीत...
२ ।।
अंधेरा उजाले में, बदलने लगा है,लगता है अंतस में, मधु बह रहा है,उमंगें खुशी से, चहकने लगी है ।। तेरी प्रीत...
.।। ३ ।।
दिलदार मेरे दिल में, आ अब बस जावो,छोड़के कहीं भी अब, और नहीं जावो,‘सांवर’ की किस्मत भी, बदलने लगी है ।।
४ ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




