
तेरी बन जाए बिगड़ी तू करले खाटू आना जाना
तेरी बन जाए बिगड़ी,
तू करले खाटू आना जाना।।
तर्ज – चल उड़ जा रे पंछी।
श्याम सहारा हारे का,
ये जाने दुनिया सारी,
जिसका खिवैया कोई रहा ना,
उसकी नाव है तारी,
श्याम ने उसको थाम लिया है,
जिसने हिम्मत हारी,
ऊँचा नीचा कोई ना सबको,
मिलता यहाँ ठिकाना,
तेरी बन जायें बिगड़ी,
वो सेठों का सेठ है प्यारे,
सब झोली फैलाते,
बड़े बड़े राजा भी उनके,
चरणों में गिर जाते,
श्याम धणी सांवरिया देखो,
सबके भाग्य जगाते,
‘अजनबी’ दास को अपना बनाया,
जीवन है महकाया,
तेरी लाचारी का चर्चा,
महफ़िल महफ़िल होगा,
इस दुनिया के आगे रोकर,
कुछ ना हासिल होगा,
‘रोबिन’ हालत पर हस देंगे,
और दुखी दिल होगा,
बुरे समय में हो जाता है,
हर कोई बेगाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




