
तेरे कारण तेरे कारण कृष्ण
तेरे कारण तेरे कारण,
सारा दुःख सह लिया,
पर तेरा सुमिरन किया,
सुख दुःख दोनों एक समझकर,
अपना जीवन दिया रे कन्हैया,
तर्ज – तेरे कारण तेरे कारण।
मीरा थी तेरी दीवानी,
बेशक महलो की रानी,
पर तेरे नाम लिखी थी,
उसने अपनी जिंदगानी,
राणा ने विष दिया,
और ख़ुशी ख़ुशी पी लिया,
अमर हो गई मीरा बाई,
ऐसा जीवन जिया रे कन्हैया,
माया से मुख था मोड़ा,
पर तेरा नाम ना छोड़ा,
दुनिया का छोड़ भरोसा,
पटका तेरे नाम का ओढ़ा,
ऐसा खेला किया,
और तेरा सहारा लिया,
दुनिया की भी खुल गई आँखे,
ऐसा भांत भर दिया रे कन्हैया,
जबसे अपने जीवन में,
हमने तुमको अपनाया,
दुःख को सुख कर दिया पल में,
ये सब है तेरी माया,
ओ जादूगर पिया,
तूने कैसा जादू किया,
‘श्याम सुन्दर’ भी गुण गाए तेरा,
तुमसे जीवन लिया रे कन्हैया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
