
तेरे कितने नाम कन्हैया
गोविंद कहूं गोपाला तोहै कहूं नंद को लाला,
तेरे कितने नाम कन्हैया तुझे कहते मुरली वाला.....
मीरा ने तुम्हें पुकारा, प्रभु आकर बनो सहारा,
तुने पल की देर करी ना तूने आकर अमृत बनाया,
गोविंद कहूं गोपाला.....
द्रुपद ने तुम्हें पुकारा, प्रभु आकर बनो सहारा,
तूने पल की देर करी ना आकर के चीर बढ़ाया,
हरिश्चंद्र ने तुम्हें पुकारा, प्रभु आकर बनो सहारा,
तूने पल की देर करी ना आ करके घड़ा उठाया,
नरसी ने तुम्हें पुकारा, प्रभु आकर बनो सहारा,
तूने पल की देर करी ना आकर के भात भराया,
संगत ने तुम्हें पुकारा, प्रभु आकर बनो सहारा,
तूने पल की देर करी ना आकर के दरस दिखाया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




