
मुलाकात आखरी करले मेरे सांवरे
मुलाकात आखरी,
करले मेरे सांवरे,
अगले जन्म में मिलना,
मुझसे ओ सांवरे।।
तुमको पुजू तुमको चाहूं,
मन में बस यही आस लगाऊ,
मिल जाए बस तू ही बाबा,
हरपल तेरा ध्यान लगाऊ,
चरणों में अपने,
रखना मेरे सांवरे,
तेरा हूँ तेरा ही रहुंगा,
दिल की ये आवाज है,
तुमसे ही मेरा कल था बाबा,
तुमसे ही मेरा आज है,
लफ्ज़ मेरे आखरी,
सुनले मेरे सांवरे,
आंखों में है प्यास तुम्हारी,
दर्शन दे दो बांके बिहारी,
जो करना है तुमने करना,
आगे बाबा मर्जी तुम्हारी,
‘धरम’ की है अंतिम इच्छा,
सुन मेरे सांवरे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
