
तेरे द्वार खड़ा भगवान
तेरे द्वार खड़ा भगवान हो,
तेरें द्वार खड़ा भगवान,
भगत भर दे रे झोली।।
तेरा होगा बड़ा एहसान,
कि जुग जुग तेरी रहेगी शान,
ओ भगत भर दे रे झोली।।
डोल उठी है सारी धरती देख रे,
डोला गगन है सारा,
भीख मांगने आया तेरे घर,
जगत का पालनहारा रे,
जगत का पालनहारा,
मै आज तेरा मेहमान,
कर ले रे मुझसे ज़रा पहचान
आज लुटा दे रे सर्वस्व अपना,
मान ले कहना मेरा,
मिट जायेगा पल मे तेरा,
जनम-जनम का फेरा रे,
जनम-जनम का फेरा,
तू छोड़ सकल अभिमान,
अमर कर ले रे तू अपना दान,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

